क्षेत्रीय अध्यक्ष /सदर ब्लाक प्रमुख को दिल्ली विधानसभा चुनाव में  बने प्रवासी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता अजीत रावत को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विधानसभा प्रवासी बनाया गया

0 अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष दी बधाई

0 भाजपा अनुसूचित मोर्चा के विभिन्न पदों के दायित्वों को निर्वहन करने पर मिली जिम्मेदारी

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा क्षेत्र अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विधानसभा प्रवासी बनाए जाने पर अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के पदाधिकारी में खुशी की लहर है।

अजीत रावत ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न पदों पर काम किया है, जिनमें जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष, और मंत्री शामिल हैं। उन्होंने कोरोना काल में जिला संयोजक के रूप में काम करते हुए पूरे जिले में दवाइयां और राशन बांटने का काम किया था।
अभी हाल में ही झारखंड प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2024 में विधानसभा डाल्टनगंज के प्रवासी बनाए जाने पर भाजपा प्रत्याशी श्री आलोक चौरसिया को तीसरी बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचने का काम रावत ने किया अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निर्वहन करने के लिए श्री रावत पार्टी के लिए निष्ठा से काम करते चले आ रहे हैं सिर्फ नेतृत्व द्वारा श्री अजीत रावत द्वारा पार्टी का निष्ठा से कम को देखते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विधानसभा प्रवासी बनाए जाने पर काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा में खुशी की लहर है कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं  अजीत रावत ने कहा निश्चित रूप से इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साहब और देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान लाल सिंह आर्य के नेतृत्व में दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी l

अनुसूचित जाति मोर्चा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने अजीत रावत को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि अजीत रावत को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विधानसभा प्रवासी बनाया गया है।

अजीत रावत ने कहा है कि वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?