अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग व्यापारी को मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ गोंड टूटवा मोड पे दर्दनाक हादसा। अज्ञात पिकअप वाले ने मारी टक्कर।

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। नौगढ़ तहसील के (लतमरवा गांव) गोंड टूटवा मोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। अख्तर उर्फ मुनीब, उम्र 65 वर्षीय निवासी बडगांव, जो एक व्यापारी थे गांव-गांव मोटरसाइकिल से घूम कर करते थे व्यापार वह व्यापार के लिए भैसोड़ा गांव जा रहे थे जब एक अज्ञात और अनियंत्रित पिकअप वाले ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। इस हादसे में अख्तर बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

आसपास के लोगों ने एक्सीडेंट की आवाज सुनते ही दौड़ पड़े और तुरंत एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया। अख्तर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु ले जाने के समय ही हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?