गांवों में पेयजल संकट ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ तहसील के गांवों में पेयजल संकट ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर।

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली। नौगढ़ तहसील के जमसोत, औरवाटाड़ और पथरोल गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल की कमी से जूझ रही है। ग्रामीणों को खेतों और गड्ढों में भरा दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने से ग्रामीण और उनके बच्चे बीमारियों से परेशान है। महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

इस समस्या का एक बड़ा कारण यह है कि 20 वर्ष पहले बनाई गई पानी की टंकी चार दिन में ही खराब हो गई थी। उसकी आज तक मरम्मत नहीं कराई गई है। यह समस्या न केवल नौगढ़ तहसील के गांवों में है, बल्कि पूरे चंदौली जिले में भी है। नौगढ़ क्षेत्र के 20 गांवों के लोग आज भी चुआड़ के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं।

दूषित पानी पीने से कई गंभीर रोग हो जैसे-टायफाइड, कॉलरा, डायरिया,
पेचिश, मलेरिया, फिलेरिया, किडनी की समस्याएं हो रही हैं। डाक्टर के मुताबिक इन रोगों के अलावा, दूषित पानी पीने से कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?