जल संरक्षण की दिलाई शपथ, ‘कैच द रेन’ अभियान को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

IMG 20260926 WA0009
IMG 20260926 WA0009

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसम्हा के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा “जलार्पण” कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर नल से जल योजना को सफल बनाना और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ग्रामीणों और समाजसेवियों ने भाग लेकर जल को देवता मानते हुए जल स्रोतों पर पूजा-अर्चना की और जल अर्पण किया।
जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और सोख्ता गड्ढा बनाने पर जोर दिया।
शपथकर्ता प्रशांत दुबे ने उपस्थित लोगों को ‘कैच द रेन’ अभियान को बढ़ावा देने और “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” के संकल्प के साथ घरों में पानी बचाने की शपथ दिलाई। सुपरवाइजर अंकित कुमार ने कहा कि जनभागीदारी से जल स्रोतों का संरक्षण होने पर ही मिशन सफल होगा।
इस मौके पर जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय, अभियंता सुधीर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे, सुपरवाइजर अंकित कुमार, वाल्व ऑपरेटर मृत्युंजय तिवारी, भोला प्रसाद, जबरशाह, शंकर प्रसाद, रामविचार, श्यामलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?