जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

IMG 20260926 WA0007
IMG 20260926 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर नव नियुक्त जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल के प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर में कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत के बाद मधुपुर सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया और भाजपा कार्यालय पर परिचयात्मक व संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
बैठक में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आगामी स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में विजय और 2027 विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा में भाजपा की जीत का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि नव नियुक्त प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन को और गति मिलेगी। जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाएगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?