नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों ने किया स्वागत, शिक्षकों संग की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

छात्र नामांकन एंव नामांकित छात्रों का ठहराव जरूरी

एसएमसी अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों के साथ गांव में करें सम्पर्क

बभनी (सोनभद्र)। विकास खण्ड बभनी में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी ने विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों की बैठक ली बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार एवं विद्यालयी परिवेश की सुसज्जित रखने के निर्देश दिए।

विकास खण्ड बभनी में सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पाण्डेय ने प्रभारी शिक्षकों की बैठक ली।बैठक में शिक्षको को शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति छात्र नामांकन के हिसाब से रहे।शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे और शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने में योगदान दे। विद्यालयों में छात्र उपस्थित कम है तो शिक्षक ग्राम प्रधान , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मदद लेकर अभिभावकों से सम्पर्क करें और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।इस दौरान विभिन्न शैक्षिक संगठनों के ब्लाक अध्यक्षों ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया।इस कार्यक्रम मे मुकेश त्रिपाठी,शंशाक सिंह ,आरिफ अहमद , शिवकुमार,चन्द्र जीत , रविन्द्र नारायण पाण्डेय,श्यामचरण सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?