आंगनबाड़ी केंद्र में बने बेबी फ्रेन्डली शौचालय बने महज शो-पीस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। विकास खंड बभनी के आंगनबाड़ी केंद्र में बने बेबी फ्रेन्डली शौचालय की हालत खराब है। बेबी शौचालय शो पीस बन कर रह गये है। बच्चों के लिए बनाए गए इन बेबी शौचालयों का इस्तेमाल बच्चे नहीं कर पा रहे है‌। शौचालयों में ताला लटक रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र में बने बेबी फ्रेन्डली शौचालय की हालत खराब है। बच्चों के लिए बनाए गए इन बेबी शौचालयों का इस्तेमाल बच्चे नहीं कर पाए। वहीं देवरिहवां प्राथमिक विद्यालय बना आंगनवाड़ी केन्द्र और बेबी फ्रेन्डली शौचालय अधूरा पड़ा है।इन आंगनबाड़ी केंद्रों का उपयोग बच्चे नहीं कर रहै है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण शौचालयों में ताला लगा हुआ है‌। बच्चों के लिए शौचालय महज शोपीस बन कर रह गये है। विकास खंड में बेबी शौचालय के निर्माण पर लाखों रूपये पानी की तरह बहाया गया। सालों से बेबी शौचालय बंद पड़े है।छोटे बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए बेबी फ्रेन्डली शौचालय बनाए गए हैं ताकि वे सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से शौचालय का उपयोग कर सकें।ये बेबी फ्रेन्डली शौचालय बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।

इस सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेन्द्र भारती ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है अगर इस तरह की बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?