नौगढ़ में मिशन शक्ति अभियान मनचला गिरफ्तार,  महिलाओं-बालिकाओं से अश्लील टिप्पणी करने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मजनू’ अभियान में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक पिपराही मोड़ के पास महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था और फब्तियां कस रहा था।

पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू (25 वर्ष) पुत्र राजदेव को रंगे हाथ पकड़ा। सोनू पिपराही गांव, थाना चकरघट्टा का निवासी है। वह राह से गुजर रही महिलाओं को देखकर अभद्र हरकतें कर रहा था और अश्लील गाने गा रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम के नेतृत्व में की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी के खिलाफ चकरघट्टा थाने में मुकदमा संख्या 62/2025, धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी मझगांव), हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार पांडेय और महिला कांस्टेबल अमिता पटेल शामिल थीं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे शोहदों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?