छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का मंत्र, नारी शक्ति मिशन पर पन्नूगंज पुलिस ने किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरव पाण्डेय

0- थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र बोले – अब हर बेटी बनेगी सशक्त और आत्मनिर्भर

रामगढ़ (सोनभद्र)। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत सोमवार को थाना पन्नूगंज पुलिस ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि अब समय आ गया है जब हर बेटी निडर होकर अपनी पहचान बनाए और किसी भी अन्याय का डटकर मुकाबला करे।

कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र स्थित रघुकुल अकादमी स्कूल चतरा एवं राजकीय बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर – 1090, 1076, 112, 181, 102, 108 और 1098 याद रखने और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत प्रयोग करने की सलाह दी गई।

थाना प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, लैंगिक अपराध रोकथाम, बाल विवाह पर रोक, बाल श्रम उन्मूलन और घरेलू हिंसा से सुरक्षा – खासतौर पर बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे न केवल खुद जागरूक बनें बल्कि अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा – “सशक्त बेटी ही सुरक्षित समाज की नींव है।”

इस मौके पर एसआई मुरली यादव, महिला आरक्षी सुनैना गॉड़, आरक्षी कात्यायनी सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही। छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम को सराहा और भरोसा जताया कि अब वे और अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?