छात्राओं का मंडल स्तरीय कला उत्सव में परचम, राज्य स्तर के लिए चयनित

IMG 20260926 WA0005
IMG 20260926 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज की छात्राओं ने मंडल स्तरीय कला उत्सव-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। श्री शिवलोक श्रीनेत इंटर कॉलेज कपसौर, पड़री मिर्जापुर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
सामूहिक लोकगीत में गुड़िया मोदनवाल, इच्छा अग्रहरी, मुस्कान मिश्रा और आंचल का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। वहीं मूर्ति कला त्रि-आयामी वर्ग में रिया मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा सिंह एवं शिक्षिकाओं ने छात्राओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वंदना सिंह, अर्चना यादव, प्रतिमा, निशा सिंह, भावना रानी, सीमा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?