डीएम को सौंपा गया ज्ञापन, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नाली निर्माण में भ्रष्टाचार और सड़क सुरक्षा को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


ओबरा (सोनभद्र) । भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार पर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने अवगत कराया कि चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 9 में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग द्वारा निर्मित नाली कुछ ही महीनों में जगह-जगह से टूट चुकी है। इससे गंदा पानी बहने लगा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।

इसके अलावा, वार्ड में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की गई, ताकि आमजन को रात्रि में आवागमन में कोई परेशानी न हो। साथ ही डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर तक सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की भी मांग की गई, क्योंकि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां कई शैक्षणिक संस्थान व प्रतिष्ठान स्थित हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की मौत और गंभीर चोटें हुई हैं।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सोनांचल बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता उमेश चंद्र शुक्ला, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, महामंत्री समीर माली, अरुण भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?