तालाब का पट्टा निरस्त करने की मांग, जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कलेक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र । शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम डेहरा, ग्राम पंचायत डेहरी कला, तहसील रॉबर्ट्सगंज के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नामित प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
“गलत तरीके से किया गया तालाब का पट्टा”
सरोज कुमार पुत्र ईश्वर निवासी डेहरा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गांव में एकमात्र तालाब है, जिससे पूरे गांव के लोग पशुओं को पानी पिलाते और सिंचाई करते थे। आज तक यह तालाब कभी पट्टे पर नहीं हुआ था और गर्मियों में कुआं व हैंडपंप का पानी सूख जाने पर ग्रामीण इसी तालाब से घरेलू कार्य भी करते थे।आरोप लगाया गया कि “इस साल ग्राम पंचायत की बैठक हुए बिना मनमाने ढंग से चोरी-छिपे गांव के दबंग व्यक्ति ने मछली पालन हेतु तालाब का पट्टा करा लिया है।”
ग्रामीणों ने कहा कि दबँग ने गांव वालों के लिए तालाब का पानी लेना बंद कर दिया है और पशुओं को भी पानी नहीं पीने दे रहा है। ज्ञापन में आरोप है कि “ओम प्रकाश पूरे गांव को धमकी दे रहा है कि मैंने तालाब का पट्टा 10 वर्षों के लिए करा लिया है। अगर कोई तालाब के पास आया तो मछली मारने के फर्जी केस में जेल भेजवा दूंगा और तालाब में डुबो-डुबो कर मारूंगा।”
ग्रामीणों ने बताया कि ओम प्रकाश का आपराधिक इतिहास भी है, जिससे गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं।
निरस्त करने की मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि “गांव वासियों की पानी की समस्या को देखते हुए बगैर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पास हुए तालाब के पट्टे को निरस्त कर तालाब को पूर्व की भांति आम जनमानस के लिए खोला जाए।”
ज्ञापन पर सीमा, मनीषा कुमार, राजेन्द्र, शांति देवी, फूलमती देवी, मोतीलाल, मालती, छेन्दू, पिंकी कुमारी, रुकमणि कुमारी, मीना, ममता, अशोक कुमार, धीरज, संदीप, शिवा, रामसुंदर, रामश्याम, राहुल, रामप्रकाश, राजेश कुमार, राजकुमार, दुर्गावती, पूजा कुमारी, सीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1519
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?