अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित हुई संगोष्ठी, प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल रहे मुख्य अतिथि
सोनभद्र। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सोनभद्र पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी एवं प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दूधनाथ पटेल ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पी सरदार पटेल अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय एकीकरण के साथ संविधान निर्माण में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राष्ट्र दर्शन सामाजिक न्याय और सबको साथ लेकर चलने की भावना से प्रेरित था।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सरदार पटेल सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर और सम्मानजनक भागीदारी देने पर बल देते रहे। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा हर वर्ग की लड़ाई लड़ी और उन्हें अधिकार दिलाया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, गीता गौड़, मंदाकिनी पांडे, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, राम भरोसे पटेल, सईद कुरैशी, अनिल प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।









