मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर राखड़ की धूल से लोगों का जीना मुहाल, सांस लेने में हो रही परेशानी

IMG 20261031 WA0007
IMG 20261031 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनटीपीसी के वाहनों से सड़क पर गिर रहा राखड़, ग्रामीणों ने रोक लगाने और सफाई की मांग की

म्योरपुर / सोनभद्र। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर राखड़ की धूल उड़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने राखड़ लदे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीजपुर एनटीपीसी से राखड़ लदे भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। वाहनों से जगह-जगह राखड़ सड़क पर गिर जाता है। सूखा राखड़ ही नहीं, गीला राखड़ भी सूखने के बाद उड़ने लगता है। धूल इतनी घनी होती है कि कुछ देर के लिए बादल जैसा दृश्य बन जाता है और दोपहिया-चार पहिया वाहन चालकों को आगे कुछ दिखाई नहीं देता। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
शनिवार को आरवाई सिंह घाटी के पास म्योरपुर से रेणुकूट जा रहे बाइक सवार को राखड़ की धूल के कारण सामने से आ रहा ट्रक नहीं दिखा और बड़ा हादसा होते-होते बचा। आश्रम मोड़ से रानटोला तक सड़क पर राखड़ फैला हुआ है।
पर्यावरण कार्यकर्ता बेचन, प्रशांत दुबे, पीके शर्मा, अमन विश्वकर्मा, दीपक, राजबली, कमलेश, राकेश, दयाराम सहित ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे राखड़ को तत्काल हटवाने और राखड़ परिवहन के दौरान मानकों का पालन कराने की मांग की है, ताकि वातावरण प्रदूषित होने और गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1555
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?