काशी क्षेत्र के मंत्री रामसुंदर निषाद रहे मौजूद, एकता अखंडता का दिया संदेश
सोनभद्र। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से प्रारंभ होकर चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल तक आयोजित हुआ। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अशोक मौर्य रहे तथा अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने की। मुख्य रूप से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद उपस्थित रहे।
जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने सरदार पटेल के संघर्षपूर्ण जीवन और देश की एकता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। संयोजक अशोक मौर्य ने उनके त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट संकल्प को याद किया।
क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि सरदार पटेल भारत के महान राष्ट्रनिर्माताओं में से एक थे। उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष निशांत कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह प्रभारी अमन मौर्य, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









