चतरा में किसान पंचायत में पहुंचे संदीप मिश्रा, अन्नदाताओं का सुना दुख-दर्द, सरकार को घेरा

IMG 20261031 WA0001
IMG 20261031 WA0001

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आदिवासियों और किसानों का अनादर बर्दाश्त नहीं, औद्योगिक एक्सप्रेस-वे का अलाइनमेंट बदले सरकार

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक में आयोजित किसान पंचायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे और किसान परिवारों का दुख-दर्द सुना। पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मिश्रा ने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों और जनपद के अन्नदाताओं का अनादर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता तो प्रशासन जबरदस्ती जमीन क्यों लेना चाहता है। सरकार को औद्योगिक एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट पर पुनर्विचार करना चाहिए और पीएसपी प्रोजेक्ट को वापस लेना चाहिए, अन्यथा मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा।
उन्होंने कहा कि अरब तूफान की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार तुरंत सर्वे कराकर सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दे।
इस दौरान मोतीलाल यादव, रामकरन, नागेंद्र लाकड़ा, नंदलाल भारती, सोनू कुजुर, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, सत्येंद्र प्रजापति, राधा, फुलमतिया, अरविंद, विजय, दिनेश चेरो, संतोष चेरो, बिंदू खरवार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1555
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?