सदर विधायक  ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र, UPSA को दी FIR की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक भूपेश चौबे ने कहा फ्लाईओवर से झरने की तरह गिर रहा बारिश का पानी, बर्दाश्त के काबिल नहीं

सोनभद्र । भाजपा सदर विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर से वर्षा जल के सीधे सर्विस लेन पर गिरने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विधायक ने बताया कि बारिश के दौरान फ्लाईओवर के कई स्थानों से झरने की तरह पानी नीचे गिर रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता व व्यापारियों द्वारा इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने कार्यदायी संस्था UPSA के अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जल्द से जल्द पाइप लाइन का कार्य शुरू किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ FIR कराई जाएगी।”
उन्होंने कहा कि “नागरिकों और व्यापारियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
श्री चौबे ने अधिकारियों को फ्लाईओवर के सभी जल निकासी बिंदुओं का निरीक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि “करीब 3 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर में कई स्थानों पर जल निकासी के होल बने हैं, लेकिन पाइप नहीं लगाए गए हैं। इसी कारण हर वर्ष बरसात में पानी सीधे नीचे गिरता है।”
विधायक ने मांग की कि वर्षा का पानी सीधे सर्विस लेन पर न गिरे, इसके लिए तुरंत पाइपलाइन लगाकर समस्या का समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?