महेन्द्र पटेल का निधन परिवार और पार्टी के लिए दुःखद: अनुप्रिया पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला मीडिया प्रभारी स्व. महेंद्र पटेल व स्व. रामसूरत पटेल की 16 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन के उपरांत आज पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया। इस दौरान अनुप्रिया पटेल ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संदर्भ में डीएम बद्रीनाथ सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा से फोन पर वार्तालाप कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


वही केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वर्गीय महेंद्र पटेल के चित्र पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महेंद्र पटेल पार्टी के समर्पित सिपाही थे, अल्प आयु में उनका निधन हो जाना परिवार के लिए और साथ ही साथ पूरे अपना दल एस पार्टी परिवार के लिए दुखद है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के साथ राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला कमेटी,विधानसभा, जोन,सेक्टर, बूथ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर सभी ने बारी-बारी स्वर्गीय महेंद्र पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?