जाति जनगणना की घोषणा का पर जन अधिकार पार्टी ने सौपा धन्यवाद ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में रामलीला मैदान में पार्टी संस्थापक एवं जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का 59 वां जन्मदिवस विजय दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाते हुए जन अधिकार पार्टी ने जाति जनगणना कराए जाने की मांग को भारत सरकार द्वारा सिद्धान्ततः मान लेने पर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया।


मुख्य अतिथि प्रमुख प्रदेश महासचिव डा0 भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी काफी लंबे समय से जाति जन जनगणना कराए जाने की मांग करती रही जिसको सरकार ने सिद्धान्ततः मान लिया है। विशिष्ट अतिथि वाराणसी मण्डल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य एवं मण्डल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा ने कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा जन नायक है जो बहुजनो की आवाज है आज पूरे देश मे बहुजन समाज के लोग उनके जन्म दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाकर दीर्घायु एवं स्वस्थ्य रहने के लिए मंगल कामना कर रहे है।


जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं मण्डल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य ने कहा कि जाती जनगणना कराने के साथ ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराते हुए सरकार से अपील है कि देश मे एक समान शिक्षा नीति लागू करे जिससे समाज के अंतिम ब्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सके।


उक्त अवसर पर मुख्तार अहमद, चन्द्रमा सिंह, डॉ जय प्रकाश मौर्य, अनिल कुमार, बिहारी सिंह, लक्ष्मण सिंह, डा0 गिरजा प्रसाद, विनोद कुमार, चन्द्र शेखर, दिलीप कुमार, कृष्ण सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?