संकट की घड़ी में कैसे रखें धैर्य, मॉक ड्रिल के ज़रिए दी गई व्यवहारिक जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत स्थित शिवम इंटर कॉलेज में बुधवार को आपातकालीन हालात से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने किया। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को संकट की स्थिति में सुरक्षित रहने के व्यवहारिक उपाय सिखाना था।

मॉक ड्रिल में हवाई हमले, ब्लैकआउट जैसी आपात स्थितियों की कल्पना कर बचाव के तरीकों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया। सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और उन्हें बताया गया कि ऐसे समय में संयम और सूझ-बूझ से कैसे काम लेना चाहिए।

थाना प्रभारी ने कहा, “ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय घर की सुरक्षित जगह पर रहें, खिड़कियां, दरवाजे और बिजली की लाइटें बंद करें, प्राथमिक चिकित्सा किट पास रखें और अफवाहों से दूर रहते हुए सिर्फ प्रशासन की सूचना पर भरोसा करें।” उन्होंने यह भी समझाया कि मामूली चोटों में प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के अवधनारायण यादव, सुमन्त चौबे, संजय यादव, देवेंद्र गुप्ता, राहुल कुमार के साथ ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, श्रीकांत यादव, वीरेन्द्र कुमार कन्नौजिया और स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?