राजकीय इंटर कॉलेज में सिविल डिफेंस ड्रिल, बच्चों को आपदा प्रबंधन की दी गई जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O – अफवाहों से बचें, सरकारी सूचना पर करें भरोसा : प्रभारी निरीक्षक

कोन (सोनभद्र)। राजकीय इंटर कॉलेज कोन में बुधवार को सिविल डिफेंस मार्क ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के तहत जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने की बजाय संयम से काम लें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ड्रिल के दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने कहा कि अफवाहों से बचना जरूरी है। किसी भी आपदा की स्थिति में रेडियो और अन्य आधिकारिक माध्यमों से प्रसारित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने बच्चों को सायरन बजने की स्थिति में निचली मंजिल पर जाकर बेंच या मजबूत स्थान के नीचे छिपने की सलाह दी। साथ ही, लिफ्ट का प्रयोग न करने और खिड़कियों से दूर रहने की भी हिदायत दी।

बच्चों को आश्रय स्थलों की पहचान कराई गई और बताया गया कि ब्लैकआउट का पालन कैसे किया जाए। आपातकालीन स्थिति में आवश्यक सामान जैसे टॉर्च, पानी, प्राथमिक उपचार किट आदि अपने पास रखने की सलाह दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि दौड़ने या घबराने से नुकसान हो सकता है, इसलिए शांत रहें और जरूरत पड़ने पर आपातकालीन नंबर 112, 108 या 101 पर सहायता लें।

मॉकड्रिल में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशिर कुमार, शिक्षक बजरंगी कुमार, सरकारी अस्पताल से डॉ. जय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन विभाग से अनुज कुमार और सिकंदर प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल, संतोष पासवान, वसीउल अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?