पाकिस्तान को ऑपरेशन सिन्दूर से मुंहतोड़ जबाव देने पर अधिवक्ताओ ने पीएम जिन्दाबाद नारे के साथ बांटी मिठाई, मनाया जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद न्यायालय परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता रोशन लाल यादव की अगुआई में अधिवक्ताओं ने भारत के द्वारा पाकिस्तान के सिंदूर सेक्टर में आक्रमण करने पर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे अधिवक्ता को मिठाई बांट कर जश्न मनाया।

अधिवक्ता रोशन लाल यादव ने कहा सटीक समय पर भारतीय सेना ने पहलगाम के हत्यारों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध का आगाज कर दिया है, पहलगाम घटना में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 28 निर्दोष देश वासियों की आत्मा को निश्चित रूप से भारतीय सेना की इस कार्यवाही से श्रद्धांजलि अर्पित हुई। यह भी कहा कि देश वासियों को भरोसा है कि भारतीय सेना समूचे पाकिस्तान में घुस कर उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देगी।

रोशन लाल यादव ने जमकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे अधिवक्ताओं से लगवाया और सभी को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया।

इस मौके पर अधिवक्तागण रामचंद्र सिंह, गया नाथ मौर्य, बब्बन सिंह यादव, प्रभात कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश, सुनील मालवीय, रामकेश पाल, धीरेन्द्र पटेल, बबुन्दर सिंह, आशीष कुमार पाण्डेय, पवन शर्मा, राम पाण्डेय, परमानंद मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?