आगामी त्यौहार के दृष्टिगत धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील

0 अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही

सोनभद्र। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, कालू सिंह की अध्यक्षता में थाना रॉबर्ट्सगंज तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा की अध्यक्षता में थाना ओबरा पर आगामी त्यौहार श्रावण मास/कावड़ यात्रा व मोहर्रम के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, पत्रकार बन्धु, डी0जे0 संचालकों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं पत्रकार बन्धु से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?