Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

हिंडाल्को ने सात रन से डॉ एचपी सिंह एकेडमी को हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पंकज ओझा बने मैन ऑफ दी मैच

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विधायक खेल महाकुंभ के 12 वें दिन डॉक्टर एचपी सिंह एकेडमी और हिंडाल्को रेणुकूट के बीच खेला गया,जिसमे हिंडाल्को ने कड़े मुकाबले में सात रन से जीत हासिल किया तो वही पंकज ओझा को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज के मैच का शुभारम्भ वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीराम सिंह के द्वारा टास कराकर किया गया। डॉक्टर एचपी सिंह एकेडमी टीम ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंडाल्को की टीम निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर शानदार 160 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हिंडाल्को की तरफ से अभिषेक ने 9 चौका और तीन छक्के की मदद से 33 बाल पर 70 रन, रंजीत ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 बाल पर 28 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर 150 रन से पार पहुंचाया। वही  डॉ0 एचपी सिंह की टीम के तरफ से सुनील ने तीन विकेट और रोहित ने दो विकेट चटकाए।


जवाब में उतरी डॉक्टर एचपी सिंह की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। डॉ0 एचपी सिंह की तरफ से पंकज ओझा ने 12 चौके और छ छक्कों की मदद से 50 बाल पर शानदार 100 रन बनाए। वही हिंडाल्को की तरफ से अजय 28 रन देखकर दो विकेट और जीएन सिंह 28 रन देखकर दो विकेट चटका कर अपने टीम को 7 रन जीत दिलाया। 

इस मैच में पंकज ओझा जो शानदार 50 बाल पे 100 रनों की पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा के वरिष्ठ नेता दुद्धी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण गोंड और अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ सुरेश शुक्ला के द्वारा प्राप्त किया।

इस अवसर पर राजेश चौबे, पंकज मिश्रा ,विकास मिश्रा, विनीत त्रिपाठी ,आशुतोष शुक्ला, अरविंद पाण्डेय , नवल वाजपेयी इत्यादि क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?