करहिया-पिंडारी मार्ग पर हादसा, गड्ढे में गिरे युवक के सिर में घुसा सरिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नमामि गंगे पाइपलाइन के निकले सरिए से घायल हुआ युवक, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया-पिंडारी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। हादसे में युवक के सिर में लोहे का सरिया घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिंडारी निवासी 20 वर्षीय धर्मदेव यादव देवरी गांव में स्थित अपने दोस्त के घर में आयोजित छठी के कार्यक्रम से बाइक से वापस घर जा रहा था। करहिया-पिंडारी मार्ग पर अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे उस गड्ढे में गिर गया जहां नमामि गंगे की पाइपलाइन गई हुई थी। गिरते वक्त युवक का सिर वहां निकले सरिए पर पड़ गया, जिससे सरिया उसके सिर से घुसते हुए गालों तक आ गया। युवक ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?