रोल ऑब्जर्वर ने मतदाता पंजीकरण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

IMG 20261121 WA0009
IMG 20261121 WA0009

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने पहुंचे मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मा० मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय पेढ़ स्थित बूथ संख्या-37 तथा तहसील मुख्यालय घोरावल स्थित ईडीसी (EDC) का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?