चंदौली जिले की नौगढ़ तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। यहां 56 शिकायतें मिलीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार मित्तल ने की। उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव समेत तहसील और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सुबह करीब 10 बजे से फरियादी तहसील परिसर पहुंचने लगे। आसपास के गांवों से आए लोगों ने राजस्व, पुलिस और शिक्षा समेत अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं।
अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर जांच और निस्तारण के निर्देश दिए। सभी शिकायतों का एक हफ्ते के भीतर समय पर निस्तारण करने को कहा गया। अधिकारियों ने लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी।
समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, एसडीओ वरुण सिंह, तहसीलदार अवनीश सिंह, बीडीओ राकेश सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार, रेंजर संजय श्रीवास्तव, रेंजर मोहन सिंह और थाना प्रभारी संतोष कुमार मौजूद रहे। राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।









