पिकनिक मनाने गए युवक की रिहंद बांध में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विशाल गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत कुबेर कम्पनी के कर्मचारी की रविवार को पिकनिक मनाने के दौरान रिहंद बांध में डूबने से मौत हो गयी।घटना के बाद मौके पर उपस्थित साथियों में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने गोताखोरों की मदत से शव की तलाश शुरू की लेकिंन रात होने के कारण शव खोजने में कठिनाई के कारण देर रात तक शव की तलाश जारी थी। जानकारी के अनुसार विनय कुमार सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह उम्र 24 निवासी अब्दुल हमीद नगर सैदपुर गाजीपुर साथियों के संग पिकनिक मनाने इंटकवेल गया था इसी बीच वह गहरे पानी मे चला गया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा गोताखोरों की मदत से शव की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?