आरंगपानी में हर घर नल जल योजना से पानी न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजसेवी राजू कुमार गुप्त की अगुवाई में डीएम को भेजा मांग पत्र, जीवीपीआर प्रोजेक्ट इंचार्ज से संपर्क नहीं हो सका

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में हर घर नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी आपूर्ति न होने को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित कर जल्द से जल्द पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे दछिणांचल क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो रही है। हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह, उदयभान सिंह, सुशीला देवी, सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़, रामाऔतार खरवार, संजय कुमार, भूरेश्वर, किरामती आदि लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सहित सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए हर घर नल जल योजना के तहत जल्द पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग की है, जिससे जनता को आसानी से जल मिल सके। इस संबंध में जीवीपीआर के प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रहलाद कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?