NHM संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

IMG20260529170042
IMG20260529170042

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने CMO को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों को शासन स्तर तक भेजने और जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की प्रमुख मांग के साथ दस लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ, गैर-जनपद स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन और नियमित भर्ती में 25 प्रतिशत पदों का बैकडेट कोटा शामिल है।
संघ ने कहा है कि यदि चार अक्टूबर 2026 तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। पांच, छह और सात अक्टूबर को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। आठ, नौ और दस अक्टूबर को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?