राष्ट्रीय लोक अदालत में 88,026 मामलों का निस्तारण, 26.44 करोड़ की समाधान राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने किया शुभारंभ, बैंकों, स्वयं सहायता समूह के स्टालों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रचना अरोड़ा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट अशोक कुमार नवम्, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश संदीप गुप्ता-II, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी गोविन्द मोहन, अपर जनपद न्यायाधीश विपिन कुमार-III, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज, सिविल जज सीडी डॉ. रामेश्वर दयाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, अपर सिविल जज अजय सिंह-II, सिविल जज राजीव रंजन मिश्रा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन महामंत्री राजेन्द्र यादव एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।जनपद न्यायाधीश ने बैंकों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर बैंक प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एनआई एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित वाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वादों के साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायालयों द्वारा कुल 3,772 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 4,33,58,222 रुपये रही। इसमें एमएसीटी कोर्ट द्वारा 30 मामले निस्तारित कर 3,24,00,000 रुपये, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा 143 मामले निस्तारित कर 59,60,385 रुपये, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 2905 मामले निस्तारित कर 3,20,000 रुपये की धनराशि का निपटारा शामिल है। इसके अलावा समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लंबित वाद एवं प्री-लिटिगेशन वाद के कुल 83,780 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी समाधान धनराशि 19,56,34,312 रुपये रही। निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 474 मामलों का निस्तारण कर 2,54,71,904 रुपये की समाधान राशि तय की गई। इस प्रकार 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 88,026 मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 26,44,64,438 रुपये हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में 07.05.2026, 08.05.2026 व 09.05.2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत लघु अपराध के कुल 26 मामले भी निस्तारित किए गए। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र कार्यालय द्वारा दी गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?