विंध्य एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट पर हो पुनर्विचार, ग्रामीणों ने जताया विरोध: संदीप मिश्र

IMG 20261004 WA0001
IMG 20261004 WA0001

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध मे  किसानों की पंचायत में उठा  मुद्दा

कोन (सोनभद्र) । विंध्य एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर सोनभद्र में ग्रामीणों का विरोध लगातार सामने आ रहा है। रविवार को कोन ब्लॉक के बागेसोती में किसानों और ग्रामीणों की पंचायत आयोजित हुई, जिसमें प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे को लेकर लोगों ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं रखीं। पंचायत में पहुंचे किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार से एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट पर पुनर्विचार करने की मांग की।

संदीप मिश्र ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं और उनकी सहमति को नजरअंदाज कर किसी भी परियोजना को थोपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारों की विकास योजनाओं का उद्देश्य अधिकतम लाभ और न्यूनतम नुकसान होना चाहिए, लेकिन यदि किसी परियोजना से बड़ी संख्या में किसान, नौजवान और आदिवासी परिवार प्रभावित होते हैं तो उसके एलाइनमेंट और प्रभाव का दोबारा आकलन किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे को लेकर स्थानीय लोगों की आपत्तियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ग्रामीणों के साथ खड़ा है और उनकी जमीन, आजीविका तथा हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

पंचायत में बागेसोती के युवा धीरेन्द्र जायसवाल ने भी प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे का विरोध जताते हुए कहा कि सरकार को पहले तेलगुड़वा-कोटा-कोन मार्ग की बदहाल स्थिति सुधारनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की प्राथमिक जरूरतें सड़क, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हैं, इसलिए विकास परियोजनाओं में स्थानीय समस्याओं को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पंचायत के दौरान संदीप मिश्र ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और फलदार आम के पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में आकाश चौहान, धीरेन्द्र जायसवाल, अभिषेक, अखिलेश, बैजनाथ, अरविन्द चौहान, विजय, दिनेश चेरो, रामयश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों के विरोध के बीच अब विंध्य एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर लोगों की नजर है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?