अज्ञात वाहन में डीजे मैजिक ने पीछे से मारी टक्कर, दो युवक की मौत तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में जय गुरुदेव आश्रम के पास दुद्धी से सोनभद्र की  तरफ से जा रही डीजे मैजिक वाहन की अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ी। इस भीषड़ टक्कर में मैजिक वाहन डीजे पर सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, एक सवार की हालत गंभीर है और दो व्यक्तियों को हल्की चोट लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुरूवार को चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में जय गुरुदेव आश्रम के पास जो नगवां दुद्धी से बारात की बुकिंग खत्म मर वापस सोनभद्र की तरफ जा रहे डीजे सेट मैजिक वाहन ने खड़ी अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दिया।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल चन्दन पुत्र राजकुमार (42 वर्ष) निवासी ग्राम चुर्क को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों में शिवा पुत्र राजमन (21 वर्ष) निवासी छपका और विनय कुमार पुत्र शिव प्रसाद (21वर्ष) को हल्की चोट लगी जिसका प्राथमिक उपचार चिकित्सको ने किया। 

वही मौके पर पहुंचे चोपन थाना के उपनिरीक्षक विनोद यादव अपने सहयोगियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर से मैजिक के केविन को खिंचतान कर फंसे हुए शव को बाहर निकलवाया और दोनों शव को चोपन पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी गयी।


घटना के बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों व परिचितों ने मृतकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र स्व रामधयान मौर्या (32 वर्ष) निवासी लोढ़ी एआरटीओ कार्यालय के पास बताया जिसकी दो बेटियो के है। दूसरे मृतक श्याम बाबू  पुत्र रामदुलारे , निवासी छपका जिसके तीन बच्चों है बताया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और दोनो शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?