जिला कारागार में ओपेन जिम का जिला जज ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिला जज , जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का किया निरीक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला कारागार के अन्दर ओपन जिम का जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिला कारागार औचक निरीक्षण करते हुए बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा
भी लिया। इसके साथ ही जिला कारागार परिसर मे न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पौध रोपण किया गया।

जनपद जज राम सुलीन सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आज जिला कारागार चुर्क का  निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाकशाला में भोजन तैयार करने के संयंत्र का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान कारागार में बन्दियों की बीमारी आदि के सम्बन्ध में जेल के बंदियों से जानकारी प्राप्त की तथा बन्दियों के स्थिति का जायजा  लिया गया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने बन्दियों को जेल परिसर में दी जा रही ईलाज की सुविधा के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार परिसर में तैयार किये गये ओपेन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किये, इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा उपस्थित रहें। ओपेन जिम के माध्यम से बन्दियों को व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध होगी, शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक जेलों में बन्द कैदियों को जिम की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ओपेन जिम की स्थापना की जा रही है। वही जिला कारागार परिसर में जनपद न्यायाधीश द्वारा पौध रोपण भी किया गया।

इस दौरान  जनपद न्यायाधीश ने कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्नान व्यवस्था आदि परिसर का अवलोकन किया गया और जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बन्दियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जनपद न्यायाधीश ने बन्दियों को कारागार में वकील की व्यवस्था है कि नहीं, के सम्बन्ध में भी बन्दियों से जानकारी ली गयी, जिन बन्दियों के पास वकील की व्यवस्था न होने की बात संज्ञान में आयी, उन बन्दियों के लिए विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। कारागार में कार्य करने के बदले मिलने वाली पारिश्रमिक आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।

इस दौरान बन्दियों से सीधा संवाद कर जेल में मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव, जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे, जेलर गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह, एवं अन्य कारागार कार्मियों सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?