करोड़ो के विकास कार्यों पर बोर्ड की बैठक में लगी मोहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह (विनीत सिंह), मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किये गये-


–जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 रू0-1,22,97,63,082.00 आय रू 1.05,60,50,000.00 व्यय व बचत रू0-17,37,13,082.00 तथा मूल बजट वर्ष 2026-27 रू०- 94,81,13,082.00 आय प्राप्ति एवं रू0-85,14,60,000.00 व्यय उपरान्त रू0-9.66.53.082.00 बचत का अनुमान रखा गया है। जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।-वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग की रू0-15.50 करोड़ एवं 15वाँ वित्त आयोग (टाईड/अनटाईड) योजनान्तर्गत कुल 16.00 करोड़ की कार्ययोजना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।-जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यव्रसाय करने वाले व्यवसाइयों के ऊपर विभव एवं सम्पत्ति कर आरोपण वर्ष 2025-26 हेतु रू0-44.68,050.00 का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।-जिला पंचायत के खनिज परिवहन शुल्क वसूली की माडल उपविधि वर्ष 2025-26 सदन द्वारा सर्वसम्मति स्वीकृत की गई।
-जिला पंचायत की राबर्ट्सगंज, डाला व रेनुकूट की दुकानों का किराया कम से कम रू०-1000.00 से अधिक करने सम्बन्धी प्रस्ताव पर सदन द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।-जनपद सोनभद्र की मनरेगा लेबर बजट वर्ष 2026-27 के लिए 4220962 मानव दिवस एंव रू0-17728.00 लाख (श्रमांश एवं सामग्री) का श्रम बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार चौधरी ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव, जुबेर आलम, आनन्द, सुषमा सिंह, पूनम विश्वकर्मा, सुनील सिंह गोड़,सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ सहित जिला स्तरीय अधिकारी अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, सिंचाई, डीसी वीबी जीरामजी आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?