नौगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतें मिलीं,अधिकारियों ने एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा और उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 22 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित थे। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) नामेंद्र कुमार, नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव, जयमोहनी रेंजर अमित श्रीवास्तव, खाद्य एवं रसद विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

1358
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?