अजीविका योजना पर कार्यक्रम आयोजित, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विकास समिति-सोनभद्र ग्राम पंचायत “रेडिया” के पंचायत भवन में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “अजीविका योजना” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के निर्देशक राजेश चौबे, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना देवी और रौशनी उपस्थित रहे।
मुमताज अख्तर ने बालक-बालिका को एक समान बताते हुए कौशल विकास के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्याख्यान किया और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताते हुए, बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। सरकार द्वारा आजीविका मिशन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात की गई।
इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीविका को हथियार बताते हुए एक सभ्य समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जीविकोपार्जन कौशल विकास, बालिका शिक्षा को बढ़ाना और आत्मनिर्भर बालिका निर्माण करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?