धर्म परिवर्तन कराने के मामले में सोनभद्र निवासी एक व्यक्ति गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजगढ़ थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में सोनभद्र निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर सात नवम्बर को एक व्यक्ति द्वारा नामजद आरोपियो के विरूद्ध धन का प्रलोभन देकर धर्म प्ररिवर्तन के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। इस तहरीर पर धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। इस सम्बंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी थाना राजगढ़ को आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।  उक्त निर्देश पर थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पांच जनवरी को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से प्रकाश में आये आरोपी राजनाथ प्रजापति पुत्र स्व0 सरजू प्रजापति निवासी बट (झोरिया) मधुपुर थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?