आकांक्षी जिला–ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल द्वारा सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ विकास भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने समस्त जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलाई।सभी को सूचकों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उस क्षेत्र के गैप से अवगत कराया गया और निर्देशित किया गया कि सभी विभाग भौतिक संरचनाओं से संबंधित सूचकों को जियो-टैग्ड फोटो के साथ प्रमाणित करें तथा 31 मार्च 2026 तक कार्ययोजना का अनुपालन करते हुए संतृप्त करें।

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत जनपद स्तर पर 5 सूचक तथा ब्लॉक स्तर पर 6 सूचकों को संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। नीति आयोग द्वारा संचालित ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ एवं ‘आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’ के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक किया जायेगा । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चयनित संकेतकों पर मिशन-मोड में कार्य करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संतृप्त किए जाने वाले सूचकों में जन्म के समय शिशुओं का वजन दर्ज किए जाने का अनुपात, टीबी केस नोटिफिकेशन दर (सरकारी एवं निजी संस्थान), पिछले एक माह में कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) आयोजित करने वाले आंगनवाड़ी केन्द्र/अर्बन प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का प्रतिशत, टीकाकरण किए गए पशुओं का प्रतिशत तथा सक्रिय बालिका शौचालय वाले विद्यालयों का प्रतिशत शामिल है। वहीं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (चतरा) अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का वह प्रतिशत जो आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से अनुपूरक पोषण ले रहे हैं, रिपोर्टिंग माह में आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों का मापन दक्षता प्रतिशत (लंबाई/वजन), सक्रिय शौचालय युक्त परिचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रतिशत, पेयजल सुविधा वाले परिचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रतिशत, कुल विद्यालयों के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत तथा एफएमडी के अंतर्गत टीकाकरण किए गए गोवंश/पशुओं का प्रतिशत लक्षित सूचक के रूप में निर्धारित किए गए हैं। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम जनपद सोनभद्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। सोनभद्र उत्तर प्रदेश का पहला जनपद है जहाँ सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के लिए बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?