“वर्ल्ड कैंसर डे” पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नेशनल प्रोग्राम फॉर नॉन कम्युनिकेबल डिजीज एन०पी०सी०डी०सी०एस० कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को “वर्ल्ड कैंसर डे” दिवस “यूनाइटेड बाय यूनिक” थीम पर डा० पंकज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी परिसर में गोष्ठी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में डा० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० गिरधारी लाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० गणेश प्रसाद, जनरल फिजिशियन, डा० जे०पी० सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राबर्ट्सगंज, डा० स्नेहा मंजूल, डेन्टल सर्जन राहुल कुमार कन्नौजिया, फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कंसल्टेंट एन०सी०डी०, राकेश कुमार कन्नौजिया अर्चन को आर्डिनेटर, मनोज कुमार, फार्मासिस्ट, अन्य कर्मचारी एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस आदि के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन लोगो को कैंसर के प्रति जागरूक करने एवं शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है। वर्तमान में भारत सरकार का नॉन कम्युनिकेबल डिजीज पर पूरा फोकस है जिसमें पाँच प्रकार की जाँचे हाईपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जॉचे की जाती है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कैंसर से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिस प्रकार हमारी जीवन शैली में बदलाव हुआ है, हमारी रहन सहन, खान-पान एवं वातावरण में परिवर्तन हुआ है इसे कैंसर की श्रेणी में रखा गया है।
डा० प्रेमनाथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा महिलाओ में होने वाले ब्रेस्ट कैसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं उपाय के बारे में बताया गया। साथ ही बताया गया कि प्रत्येक महिला को समय-समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की स्कीनिग कराये।
डा० गिरधारीलाल प्रतिरक्षण अधिकारी, द्वारा बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा पेपिलोमा वैक्सीन ट्रायल के रूप में दिया गया है जिससे कस्तूरबा गांधी विद्यालय म्योरपुर एवं बभनी में 14 से 19 वर्ष के लगभग 200 छात्राओ को वैसीनेट किया गया है।
डा० स्नेहा मंजूल, डेन्टल सर्जन द्वारा बताया गया कि मुख के कैंसर के प्रमुख लक्षण, मुख में गाठ या सूजन होना, मुख्य में सफेद या लाल संग के धब्बे होना, मुख में खुरदरे धब्बे या पपडीदार क्षेत्र होना, चबाने या निकलने में दिक्कत होना एवं मुख मे चार उंगली का मुख में सीधा नहीं जाना आदि प्रमुख लक्षण है। उक्त में से किसी भी लक्षण के दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर स्क्रीनिंग कराये।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?