भाजपा के शासन काल मे ब्राह्मण सुरक्षित नही:राघवेन्द्र नारायण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ऊँचडीह गांव में एक ब्राह्मण युवक को दबंग दलित परिवार द्वारा पिटाई करने का मामला

सोनभद्र। कांग्रेस एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण तिवारी ने आज जनपद के भीतर ऊँचडीह गांव में अमितेश पांडेय पुत्र सुनील पांडेय के ऊपर जानलेवा हमले और जातिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और कहा है कि भाजपा सरकार के राज्य में लगातार ब्राह्मण समाज के ऊपर हमले, हत्याएं और अपमान बढा है।


उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा कि यह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है और यह प्रकरण कत्तई बर्दास्त के काबिल नही। इस पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के मामले के ऊपर जांच कर गंभीरता से कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आए दिन इस तरह की घटनाएं घटेंगी जो समाज में सभी के लिए कष्टप्रद होगी। इस तरह की घटनाओं के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की उन्होंने मांग किया है ।
कांग्रेस नेता राघवेंद्र नारायण ने आरोप लगाते हुऐ कहा की भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियो के हौसले बुलंद है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?