ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार दंपति की मौत,बच्चे घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विंढमगंज(सोनभद्र): थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलिनडूबा गांव में सोमवार को तड़के करीब दो बजे ट्रक व बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान से रावर्टसगंज क्षेत्र के साहिजन चुर्क गांव बोलेरो से लौटने के दौरान यह घटना घटित हुआ।  हादसे में नागेश्वर गुप्ता उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र रामरति गुप्ता निवासी साहिजन चुर्क रावर्टसगंज व उनकी पत्नी मुन्नी देवी उम्र लगभग 42 वर्ष की मौत हो गई। मृतक का पुत्र चंदन गुप्ता उम्र 14 वर्ष, आकाश गुप्ता 10 वर्ष घायल हो गए। पुलिस घायल बच्चों को उपचार हेतु 108 नंबर एंबुलेंस से भेज कर बोलेरो के इंजन व सीट के बीच में दबा पति-पत्नी के शव को बोलेरो के बॉडी को काटकर बाहर निकाले। स्थानीय परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मौके पर मौजूद मृतिका मुन्नी देवी का भाई जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरनाकछार ग्राम पंचायत में हो रहे विष्णु महायज्ञ में मेरी बहन व दोनों भांजा यज्ञ में पूजा पाठ व मेला देखने बीते तीन दिनों पूर्व आए हैं बीती रात पूर्णाहूती के बाद मेरे बहनोई साहिजन चुर्क रावर्टसगंज निवासी नागेश्वर गुप्ता पुत्र रामरती गुप्ता बोलेरो लेकर कल ही देर शाम हरनाकछार अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर जाने के लिए आए थे देर रात्रि यज्ञ में हो रहे देवी जागरण के कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात पत्नी व दोनों बच्चों को बोलेरो से लेकर अपने घर जाने के दौरान हादसा हो गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?