म्योरपुर, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर और बभनी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित तस्कर को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जड्डू पात्रा उर्फ दुखित मलिक पुत्र भीमा मलिक निवासी सुगापांगा थाना टीकावली जनपद कंधमाल, उड़ीसा उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। उसे उड़ीसा के गुच्छापाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना म्योरपुर के मु0अ0सं0 बीएनएस व एनडीपीएस एक्ट और थाना बभनी के एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बभनी व थानाध्यक्ष म्योरपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी में उ0नि0 बलजीत भारद्वाज, का0 सनोज कुमार थाना म्योरपुर तथा उ0नि0 तौफीक खान, का0 सुनील कुमार थाना बभनी की भूमिका रही। पुलिस अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।








