म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान पडरी गांव के टोला बराईडाड़ निवासी 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बताया गया कि बुधवार को वह किसी कार्य से ओबरा गए थे और शाम को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आश्रम मोड़ के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।








