म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर कस्बे में बुधवार शाम सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता सहदेव तिवारी ने की। पुरानी कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने पिछले वर्ष की कार्यवाही पढ़कर सुनाई और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अमित अग्रहरी को अध्यक्ष और ओम अग्रहरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सुजीत अग्रहरी, रामाशंकर गुप्ता, शशांक अग्रहरी, केदार रावत और अशोक मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। पंकज सिंह और जितेंद्र अग्रहरी को महामंत्री तथा सुनील कुमार, प्रिंस अग्रहरी, रामू और सतबीर सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर सोनाबच्चा अग्रहरी, लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, गणेश कुमार जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, सहदेव तिवारी, वीरेंद्र सोनी, हरदीप सिंह और आलोक अग्रहरी आदि मौजूद रहे।








