जंगल में मिला अज्ञात लड़की का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रछ के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात लड़की का शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है।वही सूचना मिलते ही मौके पर कोन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर कर शव की शिनाख्त का प्रयाश कर रहे है।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे जंगल में लड़की का शव देखे जाने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

वही घटना की जांच की जा रही है लड़की की शव को देखने से उसकी उम्र करीब 22 वर्ष के आस पास लग रहा है।वही आस पास के क्षेत्रीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी के द्वारा लड़की की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेक दिया गया है। वही घटना स्थल पर आलाधिकारियों के भी पहुंचने की उम्मीद है फिलहाल शव के शिनाख्त में पुलिस जुटी ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?