फर्जी बीमा करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,कार से 11 लाख रुपये बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुजम्मिल दानिश

अंतरराज्जीय गिरोह के पास से 19 एटीएम , आधार कार्ड व आई कार्ड भी हुआ बरामद

कैंसर पीड़ितों को बनाते थे अपना शिकार

सम्भल(उत्तर प्रदेश)। फर्जी कागजात बनाकर बीमा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का आज पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया और बताया कि गिरोह के लोग कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को शिकार बनाते और उसके मारने का इंतजार करते थे। इसके बाद लोगो का  पैसा हड़प लेते थे। इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से ग्यारह लाख रुपये कैश, एक कार, उन्नीस एटीएम कार्ड,आधार एवं आईकार्ड बरामद हुआ है। वही खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये इनाम दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण  बिश्नोई ने बताया कि जनपद में थाना राजपुर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा जो बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगने वाले गैंग का खुलासा किया गया है। यह गिरोह कैंसर जैसे गंभीर रोगों के पीड़ितों का बीमा कर बीमा कंपनियों का करोड़ों रुपया हड़प लेते थे। पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार करते हुए,इनके पास से ग्यारह लाख रुपया कैश, कार, उन्नीस एटीएम बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह दोनों नटवरलाल ओम प्रकाश बनारसी व अमित गाजियाबाद हर जिला में  उनके और दलाल जो आसपास इंक्वारी किया करते थे 12 लोगों को चयनित किया गया है जो की बबराला इग्नोर के रहने वाले हैं जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी इन सभी नटवरलाल के साथी है उनको गिरफ्तार कर सब पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा

मामला रजपुरा थाना इलाके का है जहां भीषण कोहरे में तेज रफ्तार तरीके से दौड़ रही एक कार को पुलिस द्वारा रोकने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। वही कार चला रहे शख्स की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके बैग से ग्यारह लाख से अधिक कैश , उन्नीस एटीएम , आई कार्ड एवं आधार कार्ड मिले है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि गैंग कैंसर जैसे गंभीर रोगों के मरणासन्न लोगों का बीमा करता थे। जिनका प्रीमियम जमा करने के साथ ही कागजी औपचारिकता का काम गैंग पूरा करवाता था। गैंग के सदस्य गांव व कस्बो से बीमार ल़ोगों को ढूंढ़ कर विभिन्न बीमा कंपनियों में उनका बीमा कराते थे।
वही कुछ मामलों में मृतक का बीमा कर बाद की डेट का मृत्यु सर्टिफिकेट बनवाते थे। बैंक में नामिनी का खाता खुलवा कर अपना मोबाइल नंबर खाते पर लगवाते थे तथा बैंक का एटीएम पासबुक अपने पास रख लेते थे। बीमित की मौत हो जाने पर नामिनी को चंद रुपए देकर बाकी राशि बैंक से निकाल कर हड़प लेते थे।


इस पूरे मामले में एसपी ने विस्तृत जांच की बात कहते हुए सरकारी एवं प्राइवेट तमाम और आरोपियों की संलिप्तता तथा उनके खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। वही बीमा कंपनियों से इस संबंध में जानकारी मांगी तथा नामिनीज से अपनी शिकायत पुलिस में करने की अपील की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?