आकाशीय बिजली से पांच बकरियों की मौत; किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के शीश टोला गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान परिवार की पांच बकरियों की मौत हो गई। घटना में परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए हुए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, रोली पत्नी उदित कुमार की दो बकरे और तीन बकरियां घर के पास बंधी हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पांचों पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पशुपालन ही परिवार की आय का एक महत्वपूर्ण साधन था, ऐसे में इस हादसे से उन्हें बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

सूचना मिलने पर डॉ. वेद व्यास और पूर्व प्रधान पति पी.डी. जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को शासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?