शिक्षको का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

शिक्षकों को दिए गए नवीन शिक्षण के गुर

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में गुरुवार को पांच दिवसीय एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के उद्देश्य शिक्षकों बताया गया।इसके अन्तर्गत नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराते हुए कक्षा में बच्चों के भाषा एवं गणितीय अधिगम स्तर को बेहतर बनाना है।


प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता का आकलन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को प्रभावी बनाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी।


प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षक विद्यार्थियों की सीखने की गति और समझ के अनुसार शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बना सकेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्राप्त अनुभवों के आधार पर विद्यालयों में नवाचारपूर्ण शिक्षण गतिविधियों को लागू करने का आह्वान किया जाएगा। कक्षा एक से कक्षा तीन तक में नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर भी चर्चा किया गया।

इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक चन्द्रशेखर,भानु प्रताप सिंह अमित कुमार,विष्णु दयाल, सन्तोष कुमार यादव सामिल रहे।यह प्रशिक्षण दो बैचों में दिया जा रहा है।

Leave a Comment

1528
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?