“गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत सरकार की योजनाओं को हर घर पहुंचने का काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता : अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाजपा सरकार में संपूर्ण विकास की है गारंटी: अजीत रावत

सोनभद्र। विधानसभा रॉबर्ट्सगंज ग्राम पंचायत सफरीपूर राजस्व गांव कुरन में भारतीय जनता पार्टी संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर उनको सम्मानित वह पत्रक देकर उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर योजनाओं के बारे में बताया l ग्राम वासियों से अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा किया जा रहा है श्री रावत ने बताया कि जब भी पार्टी का कोई भी दायित्व कार्यक्रम दिया जाता है पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा घर-घर तक पहुंच कर करने का कार्य करते हैं। शनिवार को सरकार के 8 साल बेमिसाल योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने को भी किया गया प्रेरित।
इस मौके पर मंडल महामंत्री सुभाष पाठक , राम अवतार , शिवम पांडे , क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम भरोसे , दिनेश पासवान कार्यकर्ता बंधु रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?